दिल्ली में कमल खिल गया है। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा चुनाव जीत गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विकास-सुशासन की जीत बताया है। आम आदमी पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है । अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज,अवध ओझा सहित कई नेता चुनाव हार गए हैं। हालांकि कालकाजी सीट पर लगातार पिछड़ने के बाद भी आतिशी निर्वाचित हुई हैं। भाजपा को 48 सीटें जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का डब्बा गोल है। दिल्ली में मिली जीत से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। आज शाम (08-02-25)7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। माना जा रहा रेवड़ियां जारी रखे जाने के आश्वासन पर ही भाजपा को चुनावी कामयाबी मिली है।
आप के एक एक्टिविस्ट ने पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है –
“औरों को पिलाते रहते हैं
और ख़ुद प्यासे रह जाते हैं…
ये पीने वाले क्या जाने पैमानों पे क्या गुज़री है।
दीवानों से ये मत पूछो दीवानों पे क्या गुज़री है।”
